इस्राईली अख़बार यदीऊत अहारोनोत ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि इस्राईल इस बदलाव को बड़ी चिंता की नज़र से देख रहा है और इसे रेड लाइन क्रास किए जाने की प्रक्रिया समझता है। इस्राईल के आंतरिक सुरक्षा मंत्री एविग्डर लेबरमैन ने कहा कि इस्राईल हमास को कभी भी दक्षिणी लेबनान में नया मोर्चा खोलने की अनुमति नहीं देगा।
लेबरमैन ने एक प्रकार से यह धमकी दी है कि वह सैनिक विकल्प अपना सकते हैं। इस्राईली अख़बार का कहना है कि हिज़्बुल्लाह लेबनान के प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह ने अपने भाषण में लेबनान की सैदा घटना की ओर संकेत किया और कहा कि हमास के अधिकारी को निशाना बनाकर किए गए हमले में इस्राईल का हाथ है, सैयद हसन नसरुल्लाह के इस बयान से साफ़ ज़ाहिर है कि हमास और हिज़्बुल्लाह के संबंध पूरी तरह समान्य हो चुके हैं और दोनों के बीच समन्वय अपने उच्चतम स्तर पर है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


