इस्राईली अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में आगे लिखा है कि अन्नुजबा संगठन ही नहीं इराक़ के अनेक संगठन एसे हैं जो संकल्प करके बैठे हैं कि यदि इस्राईल से युद्ध हुआ तो वह हिज़्बुल्लाह का भरपूर साथ देंगे। हिज़्बुल्लाह और अन्नुजबा सहित यह सारे संगठन इस्लामी गणतंत्र ईरान के बहुत क़रीब हैं।

अन्नुजबा संगठन ने तो वर्ष 2013 हिज़्बुल्लाह के साथ मिलकर सीरिया में दाइश तथा अन्य संगठनों के ख़िलाफ़ युद्ध किया है पूर्वी सीरिया के अलबू कमाल शहर से दाइश को बाहर निकालने में हिज़्बुल्लाह और अन्नुजबा संगठन के आपसी सहयोग का परिणाम यह देखने में आया कि दाइशी आतंकी इस इलाक़े में बुरी तरह पराजित हुए।
इस समय यह संगठन दिखने में अनेक नज़र आते हैं लेकिन जब भी इस्राईल से युद्ध की बात होगी यह सारे संगठन एक नज़र आएंगे।


















