आयतुल्लाह मोवह्हेदी केरमानी ने कहा है कि वाशिंग्टन, तेलअवीव और रेयाज़, ईरान की प्रगति और उसके विकास से बहुत अधिक क्रोधित हैं।
तेहरान में जुमे की नमाज़ के दौरान आयतुल्लाह मोवह्हेदी केरमानी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह तीनों ईरान के विरुद्ध क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता बनाना चाहते हैं।

आयतुल्लाह मोवह्हेदी केरमानी ने कहा कि शत्रुओं के षडयंत्रों के बावजूद इस्लामी गणतंत्र ईरान विभिन्न क्षेत्रों में विकास करता रहेगा।
तेहरान के इमामे जुमा ने आसमान एयर लाइन के यात्री विमान की दुर्घटना पर प्रभावितों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने साथ ही राजधानी तेहरान के पासदारान क्षेत्र में किये गए उपद्रव की निंदा की और इसके ज़िम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


