टाइम्ज़ आफ़ इस्राईल ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि यदि अब हिज़्बुल्लाह से इस्राईल का कोई युद्ध हुआ तो इस युद्ध में हिज़्बुल्लाह आकेला नहीं रहेगा बल्कि उसके साथ बहुत सारे संगठन इस्राईल पर टूट पड़ेंगे।

इराक़ के अन्नुजबा संगठन के महासचिव शैख़ अकरम अलकअबी ने हाल ही में लेबनान की यात्रा की जहां उन्होंने कहा कि यदि इस्राईल से हिज़्बुल्लाह संगठन का युद्ध होता है कि अन्नुजबा संगठन हिज़्बुल्लाह के साथ खड़ा होगा जो इस्राईल ने गहरी चिंता का विषय है।


















