राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा, “लोग पूरी तरह से सरकार की आलोचना के लिए स्वतंत्र है, लेकिन उनका विरोध देश के हालत व उनके जीवन में सुधार के लिए होना चाहिए।
उन्होंने कहा, “आलोचना सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व हिंसा से अलग है। समस्याओं का समाधान आसान नहीं है और इसमें समय लगेगा। सरकार व लोगों को मुद्दों के सामाधान के लिए एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।”



















