ईरान में अधिकारियों ने अब इंस्टाग्राम व टेलीग्राम मैसेजिंग एप को प्रतिबंधित कर दिया है, जिनका इस्तेमाल कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के आयोजन व प्रचार के लिए कर रहे थे। टेलीग्राम ईरान में बेहद लोकप्रिय है। माना जाता है कि देश की आठ करोड़ की आबादी में से आधी इस एप का इस्तेमाल करती है।
ईरान ने कहा है कि आंदोलन को सख्ती से कुचल दिया जाएगा। दोरुद शहर में दो प्रदर्शनकारियों की गोली लगने से मौत के बाद आंदोलन के हिंसक होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, ईरान ने कहा है कि दोरुद में प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मियों की गोली से नहीं बल्कि ‘विदेशी एजेंटों’ की गोली से मारे गए हैं।



















