राष्ट्रपति रूहानी की टिप्पणी तेहरान के गवर्नर के उप सुरक्षा अधिकारी द्वारा यह बताए जाने के बाद आई कि शनिवार की रात विरोध प्रदर्शनों के बाद 40 नेताओं सहित 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रदर्शन के चौथे दिन सड़कों पर भीड़ ने आग जलाई और ‘तानाशाह को मौत’ के नारे लगाए। तेहरान में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया।



















