राष्ट्रपति ट्रंप नियमित तौर पर ईरान में प्रदर्शनकारियों के लिए ट्वीट कर रहे हैं। अपने हालिया ट्वीट में ट्रंप ने कहा, लोगों को आखिरकार समझ में आ रहा है कि कैसे उनके धन की चोरी की जा रही और उसे आतंकवाद पर लुटाया जा रहा है।
ट्रंप ने रविवार को ट्वीट किया कि ऐसा लगता कि ईरान के लोग इसे ज्यादा समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।
ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका ईरान में संभावित किसी भी मानवाधिकार उल्लंघन पर निगाह रखे हुए है।
रूहानी ने ट्रंप पर हमला करते हुए कहा, “अमेरिका का यह व्यक्ति जो हमारे लोगों से सहानुभूति जता रहा है, वह भूल गया है कि कुछ महीने पहले उसने ईरान को आतंकवादी बताया था। वह व्यक्ति जो दिल से ईरान राष्ट्र के खिलाफ है, उसे ईरानी लोगों के साथ सहानुभूति जताने का कोई अधिकार नहीं है।”



















