इस बयान में आया है कि परमाणु समझौता, 13 वर्षीय कूटनयिक प्रयास का चरमबिंदु और विश्व शांति व सुरक्षा की गैरेंटी में बहुत बड़ा क़दम है।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने जेसीपीओए के बारे में ट्रम्प के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जेसीपीओए एक द्विपक्षीय समझौता नहीं है और यह किसी एक देश से संबंधित नहीं है और कोई भी देश इसको तोड़ नहीं सकता।
फ़ेडरिका मोग्रेनी ने कहा कि जेसीपीओए एक बहुपक्षीय समझौता है जिसका सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 ने पुष्टि भी की है और यह समझौता इस बात की गैरेंटी देता है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम केवल शांतिपूर्ण लक्ष्यों के लिए हो।



















