वेबसाइट ने लिखा कि मोसाद के पूर्व प्रमुख हेलीवी ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उन्होंने तुर्की फ़ैसल के पूर्ववर्ती सऊदी इंटेलीजेन्स प्रमुख कमाल अदहम से लंदन में इस्राईली विदेश मंत्री अबा ईबान की मुलाक़ात का बंदोबस्त कर दिया था। यह 1970 के दशक की बात थी। लेकिन इस्राईली विदेश मंत्री निर्धारित समय पर मुलाक़ात के लिए पहुंचने के बजाए सोते रह गए वरना आज सब कुछ अलग होता।
हेलवी का कहना है कि अदहम हमेशा अरब देशों में चक्कर काटते रहते थे और उनके साथ पैसों से भरे बैग हुआ करते थे और अरब नेताओं को ख़रीदने के लिए यह पैसा ख़र्च करते थे।



















