– इससे पहले उड़ी के जोरावर इलाके में 26 सितंबर को सिक्युरिटी फोर्स ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। फोर्स ने एनकाउंटर में एक आतंकी को भी मार गिराया।
30 जुलाई से 24 सितंबर तक 19 आतंकी मारे
– अगस्त:पूरे महीनेभर में 6 बार अलग-अलग इलाकों में एनकाउंटर हुआ। इसमें 12 अातंकी मारे गए। 2 जवान शहीद हुए।
– सितंबर:उड़ी में हो रहे एनकाउंटर को मिलाकर इस महीने में अब तक 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। 2 सितंबर को कुलगाम में एनकाउंटर में सिक्युरिटी फोर्सेस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी इश्फाक पदेर को मार गिराया था। 9 सितंबर को घाटी में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी तारिक भट मारा गया था। इसके दो दिन बाद लश्कर-ए-तैयबा के आदिल डार को हथियारों के साथ अरेस्ट किया गया था।
अगस्त में 12 आतंकियों का एनकाउंटर
– 1 अगस्त को सिक्युरिटी फोर्सेज ने पुलवामा के हाकरीपोरा में एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अबु दुजाना समेत 2 आतंकियों को मार गिराया था।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


