श्रीनगर. यहां के 182 बटालियन बीएसएफ कैम्प पर मंगलवार तड़के करीब 4 बजे फिदायीन हमला हुआ। बताया जा रहा है कि करीब 3-4 आतंकी कैम्प की एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग के अंदर हैं। 2 आतंकी मारे गए हैं, जबकि एक जवान शहीद हो गया है। दो जवान जख्मी हुए हैं। अातंकी जिस बिल्डिंग में हैं उसे सेना ने घेर लिया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। न्यूज एजेंसी यूएनआई के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि बीएसएफ कैम्प श्रीनगर एयरपोर्ट के नजदीक ही है। ऐसे में एहतियातन एयर ट्रैफिक और इस तरफ जाने वाली रोड को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि, बाद में इसे खोल दिया गया। हमले पर चर्चा के लिए राजनाथ सिंह ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। पहले ग्रेनेड से हमला किया…
– न्यूज एजेंसी ने ऑफिशियल सोर्स के हवाले से बताया है कि फिदायीन हमलावरों ने हमहमा के पास बीएसएफ के शिविर पर ग्रेनेड से हमला करने के बाद भारी गोलीबारी की।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


