पुलवामा में पुलिस जवान की हत्या
– उधर, जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपुरा में सोमवार रात आतंकियों ने एक पुलिस जवान की हत्या कर दी।
– पुलिस के मुताबिक, आशिक अहमद मुंशी इलाके में स्थानीय पुलिस स्टेशन में तैनात थे।
– आशिक अहमद उस वक्त श्रीनगर से 30 किलोमीटर दूर पड़गांमपोरा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
उड़ी हमले में 20 जवान शहीद हुए थे
– 18 सितंबर, 2016 को उड़ी के आर्मी ब्रिगेड के हेडक्वार्टर पर भी 4 आतंकियों ने हमला किया था। उस वक्त जवान सो रहे थे। हमले में 20 जवान शहीद हो गए थे। चारों आतंकियों को मार गिराया गया था।
– इसके बाद 28-29 सितंबर की दरमियानी रात कमांडोज ने पीओके में घुसकर आतंकियों के कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसमें करीब 50 आतंकी मारे गए थे।
सोमवार को मारे गए थे 5 आतंकी
– आर्मी ने कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर सोमवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को मार गिराया था। ये घुसपैठ बारामुला जिले के रामपुर सेक्टर और कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में की जा रही थी। आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।
– उधर, पुंछ के केरनी और दिगवार सेक्टर में पाक की ओर से सीजफायर वॉयलेशन किया गया। इस गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हो गई थी। इनमें एक नौ साल का लड़का और लड़की शामिल थी। वहीं, 9 लोग जख्मी हो गए थे।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


