बताते चलें कि सऊदी मीडिया ने “प्रतिरक्षा शक्ति” नामक फिल्म जारी की है जिसमें एक ईरानी नौका सऊदी अरब की मानवता प्रेमी सहायता को ले जा रही कश्ती पर हमला करती है जिसके बाद युद्ध की आग भड़क उठती है और अंत में ईरान की शासन व्यवस्था का अंत हो जाता है।
इस फिल्म के एक भाग में सऊदी सेना को बैलिस्टिक मीसाइल से बूशहर के परमाणु संयंत्र और ईरान के एयर बेस पर हमला करते हुए दिखाया गया है और एक वायु एवं जल ऑपरेशन हली बर्न के बाद वह ईरान में प्रवेश कर जाते हैं और टैंको के साथ तेहरान तक पहुँच जाते हैं।
फिल्म के अंत में कुछ लोगों को दिखाया गया है, जो कि ईरानी हैं जिन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस के पोस्टरों को हाथों में ले रखा है, और सऊदी झंडे वाले टैंक तेहरान की सड़कों पर दौड़ रहे हैं और सऊदी युद्धक विमान ऊपर से पर्चे बरसा रहे हैं।



















