लखनऊ: उन्नाव- जिले के गंजमुरादाबाद में मंगलवार की सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के जोगीकोट गांव के घने कोहरे के कारण 10 से ज्यादा छोटी-बड़ी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
-फिलहाल इलस हादसे में किसी के मरने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है। हादसे के कारण हाइवे में यातायात प्रभावित हो गया है।



















