निःसंदेह सऊदी अरब इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है और यही कारण है कि बिन सलमान सऊदी अरब के अमीर राजकुमारों की सम्पत्ती पर डाका डालने को मजबूर हुए हैं।
इस विश्लेषक ने लिखाः कतर, यमन, इराक़, सीरिया और लेबनान में ईरान के फायदे में सऊदी अरब का प्रभाव कम होने के कारण क्षेत्र में सऊदी अरब के गिने चुने सहयोगी रह गए हैं, यही कारण है कि सऊदी अरब अपने पैसे से सहयोगी खरीदने पर मजबूर हुआ है जिसका एक नमूना सूडान के राष्ट्रपति उमर अलबशीर हैं।
उसके बाद असकर ने बिन सलमान को संबोधित करके कहाः मैं सऊदी क्राउन प्रिंस को नसीहत करता हूँ: जो सहयोगी पैसे से खरीदे जाते हैं वह केवल बिन खतरे वाले युद्धों में तुम्हारे पास होंगे, लेकिन कठिन मुकाबले और बड़े मैदानों में वह तुम्हारा साथ छोड़ देंगे।



















