करुणानिधि को ब्लड प्रेशर की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थे और आईसीयू में विशेष डॉक्टरों का एक पैनल उनका इलाज कर रहा था.
पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और 12 बार विधानसभा सदस्य रहे डीएमके प्रमुख करुणानिधि भारतीय राजनीति में एक अलग ही पहचान रखते थे. एक राजनेता के साथ करुणानिधि तमिल सिनेमा जगत के एक नाटककार और पटकथा लेखक भी रहे. उनके प्रशंसक उन्हें कलाईनार कहकर बुलाते थे. इसका मतलब होता है तमिल कला का विद्वान
Pages: 1 2



















