बीसीसीआई से जब इस क्रिकेटर की पहचान बताने के बारे में कहा गया तो बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, हमें अभी तक वाडा से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है इसलिए हम क्रिकेटर का नाम बताने की स्थिति में नहीं हैं.
वह भारत अंडर-19 के पूर्व खिलाड़ी प्रदीप सांगवान के बाद के बाद डोपिंग परीक्षण में पॉजिटिव पाया जाने वाला दूसरा भारतीय क्रिकेटर होगा. सांगवान 2013 में तब कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल रहे थे जब उस साल के इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान उनका परीक्षण पॉजिटिव पाया गया था.
Pages: 1 2


















