म्यांमार सरकार रोहिंग्या बहुल राखीन प्रान्त में मानवीय सहायता भी नहीं पहुँचने दे रही है रेडक्रॉस सोसाइटी ने रोहिंग्या समुदाय की सहायतार्थ 33 मिलियन डॉलर सहायता की गुहार लगाई है ।
विलायत पोर्टल : प्राप्त जानकारी के अनुसार रेडक्रॉस सोसाइटी ने रोहिंग्या समुदाय की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि म्यांमार का रोहिंग्या समुदाय अभूतपूर्व मानव त्रासदी का सामना कर रहा है तथा इस मुद्दे पर विश्व समुदाय ने भी अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया ।
गार्डियन से बात करते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने बांग्लादेश के शरणार्थी कैम्पों में रोहिंग्या समुदाय की दुर्दशा देखी है । विश्व समुदाय ने इस दुखद घटनाक्रम के बारे में अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़े रखा।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


