2017 में देश में 97 फीसदी बारिश हुई थी, जो सामान्य मानी जाती है. इससे पहले आईएमडी ने भारत में 2018 में 97 फीसदी बारिश होने का अनुमान लगाया था, जिसमें चार फीसदी की कमी या बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई थी.
आईएमडी ने कहा कि क्षेत्रवार बारिश के अनुमान की बात करें तो पश्चिमोत्तर भारत में एलपीए का 100 फीसदी, मध्य भारत में 99 फीसदी, दक्षिणी प्रायद्वीप में 95 फीसदी और पूर्वोत्तर भारत में 93 फीसदी बारिश होने का अनुमान है.
















