कैसा रहेगा मॉनसून?
जून के पहले दो सप्ताहों तक मॉनसूनी बारिश 19 फीसदी अतिरिक्त हो चुकी थी, लेकिन 13 जून के बाद 19 जून तक इसमें चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि मॉनसून मंद होने के बावजूद पश्चिमी समुद्र तटों और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश जारी है.
आईएमडी के अनुसार, भारत में पिछले साल से अच्छा मॉनसून रहने की उम्मीद है. पिछले साल जून से सितंबर तक 96 से 104 प्रतिशत की सामान्य बारिश होने की उम्मीद की गई थी.
















