अगल-अगल पते पर मंगाता था फोन
पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि ठगी करने के लिए उसने त्रिनगर निवासी सचिन जैन से फर्जी सिम खरीदी थी। सचिन ने शिवम को लगभग 141 प्री एक्टिवेट सिम मुहैया कराई और उसने अलग- अलग पते पर फोन मंगवाए। सचिन प्रत्येक सिम के 150 रुपये वसूलता था। शिवम इन नंबरों का प्रयोग ऑर्डर देने के लिए करता था। आरोपी फर्जी सिम से गिफ्ट कार्ड के जरिए कीमती फोन बुक करता था और कंपनी से सामान आने पर उसमें सामान नहीं होने की बात कहकर कंपनी से रिफंड ले लेता था।


















