ये है मामला
शिवम चोपड़ा अमेजॉन पर महंगे फोन ऑर्डर करता था और फिर कंपनी से यह कहते हुए रिफंड ले लेता था कि उसे फोन के डिब्बे खाली मिले। इस तरह वह कंपनी में रिफंड के लिए क्लेम करता था और उसने 166 स्मार्टफोन्स का रिफंड कंपनी से ले लिया। इस तरह उसने कंपनी के साथ करीब 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। इसकी शुरुआत शिवम ने मार्च से की थी। उसने सबसे पहले दो फोन का ऑर्डर किया और उसका रिफंड लेने में भी कामयाब रहा। उसने 225 मोबाइल का रिफंड क्लेम किया था और कंपनी ने उसे 166 फोन का रिफंड दिया। रिफंड लेने के बाद शिवम इन फोन्स को OLX या गफ्फार मार्केट में बेच देता था।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


