बगड़ीगाड़ के हरनी में शिव व नारायण का मंदिर और धर्मशाला बह गई है। कर्णप्रयाग में पिंडर नदी उफान पर है।
भारी बारिश से रात्रि के समय पीपलकोटी के समीप अगथला गदेरे में मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया। एनएच की मशीनें और मजदूर हाईवे खोलने में जुटे हैं। मार्ग बदं होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा रोक दी गई है।


















