– नए नियमों को शिनजियांग की आॅफिशियल न्यूज वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
सरकारी टेलीविजन देखें, बच्चों को स्कूल जरूर भेजें
– नए नियमों के तहत सरकारी रेडियो, टेलीविजन देखना-सुनना और अन्य सरकारी सुविधाओं का इस्तेमाल करना जरूरी कर दिया गया है। इनसे इनकार करने पर सजा का प्रोविजन किया गया हैं। बच्चों को रोजाना सरकारी स्कूल में न जाने देना, फैमिली प्लानिंग पॉलिसीज का पालन न करना, जानबूझकर कानूनी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने पर भी बैन लगाया गया है।
रोजा रखने पर भी लग चुका है बैन
– शिनजियांग प्रोविंस में इससे पहले रमजान के दौरान लोगों के रोजा रखने पर भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है। यहां 1 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम उइगर कम्युनिटी के लोग रहते हैं जो 2 करोड़ की कुल आबादी में मेजॉरिटी में हैं।
– यह प्रोविंस धार्मिक कट्टरता का शिकार है। चीन पिछले कुछ सालों से शिनजांग के उइगर मुस्लिम कम्युनिटी का लगातार दमन कर रहा है। हालांकि चीन ने दावा किया है शिनजियांग के मुस्लिमों के लीगल, कल्चरल और रिलिजियस राइट्स पूरी तरह सिक्योर हैं।
– शिनजियांग में पिछले कुछ सालों में कई हिंसक मुठभेड़ भी हुई हैं। चीन सरकार ने इन मुठभेड़ों के लिए आतंकियों और अलगाववादियों को जिम्मेदार ठहराया है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


