दरअसल, सीएम की रेस में गहलोत पहले से ही आगे चल रहे थे. लेकिन सचिन पायलट उन्हें कड़ी टक्कर देते दिख रहे थे. यहां पार्टी आलाकमान ने तजुर्बे और युवा चेहरे के बीच तजुर्बे को चुना है |
अशोक गहलोत पहले भी राजस्थान के सीएम रह चुके हैं और उन्हें काफी अनुभव है, वहीं सचिन पायलट राजस्थान में युवाओं के चहेते थ. इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व के भी वह पसंदीदा चेहरे थे. मगर सूत्रों की मानें तो अब यह तय हो गया है कि सचिन पायलट नहीं, बल्कि अशोक गहलोत ही राजस्थान के सीएम होंगे |
गहलोत होंगे राजस्थान के नए सीएम, पायलट होंगे उपमुख्यमंत्रीअशोक गहलोत राजस्थान के नए सीएम होंगे.वहीं सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. मुख्यमंत्री बनने के बाद गहलोत ने कहा कि जनता, राहुल गांधी और विधायकों का शुक्रिया अदा किया है. गहलोत ने कहा कि हम राजस्थान में सुशासन लाएंगे.



















