मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव का पौत्र तेज प्रताप सिंह यादव उर्फ तेजू सांसद हैं। मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव पहली बार 1996 में सांसद चुने गये थे। इसके बाद वह 2004, 2009 और 2014 में भी इस सीट से जीते। 2014 में वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से भी लड़े थे। दोनो सीट पर जीतने के बाद उन्होंने मैनपुरी संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव में तेज प्रताप सिंह यादव निर्वाचित हुए थे।
कन्नौज से अखिलेश यादव 2004 में सांसद चुने गये थे। इसके बाद 2009 में भी वह जीते लेकिन 15 मार्च 2012 को मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद लोकसभा से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव में उनकी पत्नी डिम्पल यादव निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


