लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव 2019 में लोकसभा का चुनाव मैनपुरी से लड़ेंगे और वह कन्नौज से किस्मत आजमायेंगे।
अखिलेश यादव ने आज यहां समाजवादी चिंतक रहे जनेश्वर मिश्र की दसवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से कहा कि नेताजी मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे जबकि वह कन्नौज से लड़ना चाहेंगे।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कन्नौज डाॅ. राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि रही है। इसलिए लोकसभा में वह भी कन्नौज का ही प्रतिनिधित्व करना चाहेंगे। कन्नौज से इस समय यादव की पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि डिम्पल 2019 में चुनाव नहीं लडे़ंगी।
Pages: 1 2