हलब नगर परिषद की सदस्य रीम ख़ानजी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हलब शहर की इमारतों को बहुत अधिक नुक़सान पहुंचा है और हमने सबसे पहले एेतिहासिक इमारतों और सांस्कृतिक धरोहरों के पुनर्निमाण और उनकी मरम्मत का काम आरंभ किया है।
हलब नगर परिषद की सदस्य रीम ख़ानजी ने ने कहा कि एेतिहासिक इमारतों के पुनर्निमाण के बाद घरों और बाज़ारों की मरम्मत और उनके पुनर्निमाण का काम आरंभ होगा। हलब नगर परिषद की इस सदस्य के अनुसार सीरिया ने देश के पुनर्निमाण के लिए किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संगठन से सहायता नहीं ली है।



















