एक अन्य चित्र में बडी गाड़ी को दिखाया गया है जिसके शीशे काले है और जो दबंगई को दर्शाती है।
इसके नीचे लिखा है“ एेसा क्या ले जा रहे हो कि गाड़ी के शीशे काले है ,आपके पास लाइसेंस प्लेट भी नहीं है और आप जांच के लिए भी नहीं रूकते हैं।
एक भित्ति चित्र बहुत ही मार्मिक है जिसमें एक छोटा बच्चा जूते साफ करने वाला ब्रुश लिए बैठा है और कह रहा है“ यहां विस्फोट मत करिए, निर्दोष लोगों की मौत होती है ऐसी घटनाओं में’।
”
इसी तरह के एक चित्र में एक सफाई कर्मचारी को दिखाते हुए लिखा गया है“ हीरो, पोलियों के खिलाफ अभियान को तेज करो और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करो।
”
श्री शरीफी का कहना है कि उन्हें ऐसा करने से पहले संबधित इमारत या मंत्रालय की बिल्डिंग के अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है और यह काफी संघर्ष भरा काम है।



















