अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका द्वारा ईरान को 300 मिलियन डॉलर देने की बात फ़ेक न्यूज़ है।
अपने बयान में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह फ़ेक न्यूज़ डेमोक्रेट्स ने फैलाई थी।
इसी बयान में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान इस बात पर सहमत हो गया है कि उसके पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे।
इससे पहले, एक इंटरव्यू में अमेरिकी रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से पूछा गया था कि क्या ईरानियों को 300 बिलियन डॉलर के पुनर्निर्माण फंड तक पहुँच मिलेगी।
इस पर जेडी वेंस ने कहा कि अगर ईरान अपनी ज़िम्मेदारियाँ पूरी करता है, तो उसे इस तरह की चीज़ों तक पहुँच मिल सकती है।

















