प्रदेश के मशहूर वकील और धरोहरों को सुरक्षित रखने की लड़ाई मे अग्रणी सय्यद मोहम्मद हैदर रिज़वी ने RTI के ज़रिये मांग की है कि हुसैनाबाद के रूमी गेट, असिफी मस्जिद और आस पास के निर्माण गतिविधयों का तुरंत विवरण दिया जाये

इस से पहले भी मोहम्मद हैदर ने लखनऊ की मिटती धरोहरों का संज्ञान लेते हुवा न केवल इलाहाबाद हाई कोर्ट मे एक रिट की थी बल्कि हुसैनाबाद गेट और इमामबाड़ा सिब्तैनाबाद के अचानक गिरे हुवे फाटक के दोबारा निर्माण में अहम् भूमिका निभाई थी और
यह दोनों उन्ही की कोशिश का परिणाम हैं. मोहम्मद हैदर रिज़वी की उपरोक्त रिट अभी भी पेंडिंग है और उम्मीद है उसके ज़रिये अधूरे काम सरकार, हुसैनाबाद ट्रस्ट और ASI अंजाम देगा.

आपको बता दें गत दिनों लखनऊ विकास प्राधिकरण ने असिफी मस्जिद कि ज़मीन पर मनमाने तरीके से पार्किंग बनाना शुरू कर दी थे.
इसके अतरिक्त संसार के मशहूर रूमी गेट के पास लज़ीज़ गली नाम कि तथाकथित निर्माण पर भी धरोहरों से प्रेम रखने वालों में रोष पैदा हो गया है

















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)