रामपुर: (शन्नू खान)जिले के थाना स्वार क्षेत्र में गांव छिद्धा वाला में रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी के घर पर झाड़ू पोछा करने वाली नौकरानी काम पर नहीं गई तो पूर्व जिला सूचना अधिकारी महिला के घर पहुंचा और उसके साथ झगड़ा किया
इसके बाद अधिकारी वापिस अपने घर गया और तमंचे के साथ दोबारा नौकरानी के घर पहुंचा और महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट की. बेटी को तमंचे की बट से घायल कर दिया और महिला के गोली मार दी. महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया .
अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि आरोपी रिटायर्ड जिला सूचना अधिकारी को आला ए कत्ल के साथ हिरासत में लिया गया है .
मोके पर पुलिस कप्तान शगुन गौतम पहुचे जाँच जारी है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


