लंदन, एजेंसी । लंदन ब्रिज हमले के संदिग्ध के रूप में पहचाना गया अारोपी उस्मान खान के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। लंदन पुलिस का दावा है कि उस्मान पूर्व आतंकवादी है और अल-कायदा जैसे खुंखार आतंकवादी समूह की विधारधारा से प्रभावित है।

England, London, Southwark, Tower Bridgeलंदन पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना किशोरावस्था पाकिस्तान में व्यतीत किया था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा पाकिस्तान में हुई थी। पाकिस्तान में वह अपनी बीमार मां के साथ रहता था। इसके अलावा वह अल-कायदा की विचारधारा से प्रभावित है। अल-कायदा एक खुंखार आतंकी संगठन है। इसके कार्यकर्ता कई देशों में सक्रिय है।ज्ञात हो लंदन ब्रिज हमले का आरोपी पिछले साल ब्रिटेन की जेल से रिहा किया गया था।

लंदन पुलिस का दावा है कि उसे पहले 1990 में लंदन स्टॉक एक्सचेंज में बम विस्फोट में उसकी भूमिका के लिए 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसमें दो लोगोंं की मौत हुई थी। द टेलीग्राफ के अनुसार वर्ष 2012 में सजा सुनाए जाने के वक्त न्यायाधीश ने चेतावनी दी थी कि वह एक गंभीर जिहादी है। इसे रिहा नहीं किया जाना चाहिए। यह शख्स आम नागरिक के लिए खतरा है।
शुक्रवार को ब्रिटेन की राजधानी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक संदिग्ध व्यक्ति ने लोगों पर चाकुओं से प्रहार शुरू कर दिया। यह हमला लंदन के एक मशहूर ब्रिज पर किया गया था। इस हमले में छह लोग घायल हो गए। फिलहाल मौके पर तैनात पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आत्मघाती जैकेट देखकर पुलिस ने उसे गोलियों से उड़ा दिया।
Top story: London Bridge: Two killed in stabbing attack – BBC News https://t.co/mCbo21mWc0, see more https://t.co/TUSqbizhht
— James A. Sablan Sr. (@judah_one) November 30, 2019
घटना के बाद सुरक्षा बलों ने ब्रिज की घेराबंद कर प्रशासन ने पूरे इलाके में हाईअलर्ट जारी कर दिया। ऐहतियात के तौर पर की आस-पास के इलाके को खाली करा लिया गया।
https://twitter.com/YannyBruere/status/1200423354328657920?s=20














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


