पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर वालों को जिस बारिश का इंतजार था, आखिरकार वह बारिश बुधवार सुबह हो ही गई. दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश से बढ़ते तापमान से राहत मिल सकती है. इस बारिश को प्री-मॉनसून की दस्तक की तरह बताया जा रहा है.

मौसम विभाग ने पहले ही इसके आसार जता दिए थे कि 27-28 जून को मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है. सुबह-सुबह लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए नज़र आए.
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में जमकर बारिश हो सकती है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी.
















