बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। आरआर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था।

जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था। चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मतगणना लगभग 40 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान 8.30 बजे से मिलने शुरू हो जाएंगे। राज्य के लोगों ने भी इन चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यहां 72.5 फीसदी मतदान हुआ था।
-ये बीजेपी की सर्वव्यापी विजय है: रविशंकर प्रसाद
-BJPनेता ओम माथुर अमित शाह से मिलने पहुंचे
-बीजेपी ने सबके साथ, सबके विकास नारे के साथ चुनाव लड़ा: निर्मला सीतारमण
-मुंबई कर्नाटक में बीजेपी को 33, कांग्रेस को 13 सीटें
-सेंट्रल कर्नाटक में कांग्रेस को 5, बीजेपी को 15 सीटें
-दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया
-जेडीएस को निपटाने के चक्कर में खुद निपट गई कांग्रेस: संजय सिंह, आप
-दिल्ली में आज शाम PM मोदी-अमित शाह से मिलेंगे येदियुरप्पा
-शाम 6 बजे बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक, PM मोदी भी होंगे शामिल
-गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे
-अमित शाह दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे
-बेंगलुरु में बी. एस. येदियुरप्पा के घर पर मिठाई बंटनी शुरू
-अमित शाह के साथ पीयूष गोयल, जितेंद्र सिंह की बैठक जारी
-मेंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू किया
-डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट पर आगे चल रहे हैं
-सभी 222 सीटों के रुझान सामने आए
-रुझानों में बीजेपी 110, कांग्रेस 68, जेडीएस 42, अन्य 2 सीट पर आगे
-मैसूर में जेडीएस को बढ़त
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


