जयपुर। विवादित फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश राज्यों द्दारा लगाई गई सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारीज कर दिया हैं। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीज तारीख आगे खिसकाने संबंधी राजस्थान और मध्यप्रदेश की रिव्यू याचिकाएं उच्चतम न्यायालय में खारिज होने के बाद राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

उच्चतम न्यायालय ने फिल्म रिलीज होने से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे की दोनों राज्य सरकारों की पुनर्विचार याचिकाओं को इस आधार पर स्वीकार नहीं किया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता। कानून एवं व्यवस्था को संभालना राज्य सरकारों का काम है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


