इसके बावजूद अब सुप्रीम कोर्ट के नए निर्णय से राजस्थान में उपचुनाव और गणतंत्र दिवस के कारण अब फिल्म के प्रदर्शन से होने वाली तोडफ़ोड़ की आशंका से हालात प्रभावित होने की संभावनाएं बन गई है।
इधर राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया का कहना है कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेगी और प्रदेश में काूनन एवं व्यवस्था की स्थिति को किसी तरह बिगडऩे नहीं दिया जाएगा।


















