नयी दिल्ली : बीसीसीआई के 153 मान्यता प्राप्त क्रिकेटरों में से एक भारतीय क्रिकेटर का परीक्षण प्रतिबंधित दवा के सेवन के लिये पॉजिटिव पाया गया है. यह खुलासा विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की 2016 की रिपोर्ट में किया गया है।

इस क्रिकेटर का परीक्षण बीसीसीआई की घरेलू प्रतियोगिताओं जैसे रणजी ट्राफी, दलीप ट्राफी, आईपीएल या ईरानी ट्राफी के दौरान पाजीटिव पाया गया क्योंकि यह प्रतियोगिता के दौरान हुआ था. यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भी हो सकता है और नहीं भी लेकिन इतना तय है कि यह आईसीसी प्रतियोगिता के दौरान नहीं हुआ क्योंकि अमूमन विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था अनिवार्य तौर पर मीडिया विज्ञप्ति भेजती है.
Pages: 1 2


















