लखनऊ , 7 अप्रैल :गौतमपल्ली स्थित वूमन पावर लाइन पर शुक्रवार की सुबह एक कॉल ने अफरा-तफरी मच दी। फोनकर्ता ने वूमन पावर लाइन में बम रखे होने की सूचना दी। इस सूचना के बाद वहां हड़कम्प मच गया।
women powerline

मौके पर पुलिस व बम निरोधक दस्ता पहुंचा और छानबीन की तो कुछ भी नहीं मिला। इस मामले में वूमन पावर लाइन के इंस्पेक्टर ने गौतमपल्ली थाने में बम की झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।
women powerline
वूमन पावर लाइन में तैनात एडिशनल एसपी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 9.48 बजे काल टेकर नेहा सिंह के पास एक फोन आया। फोनकर्ता ने अपना नाम एम मिश्रा बताया और उसने जानकारी दी कि वूमन पावर लाइन के दफ्तर में बम रखा हुआ है जो दो मिनट के अंदर फटने वाला है।
women powerline
यहां तक आरोपी ने उसी बात को गंभीरता से लेने की हिदायत दी। इसके बाद कॉल टेकर नेहा सिंह ने इस बात की जानकारी वूमन पावर लाइन के अधिकारियों को दी। कुछ ही मिनटों में वूमन पावर लाइन के दफ्तर में अफरा-तफरी मच गयी। अंदर मौजूद लोग डर के चलते दफ्तर से बाहर निकल आये।
women powerline
इसके बाद इस की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर गौतमपल्ली पुलिस, सीओ हजरतगंज और बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। पुलिस व बीडीएस की टीम ने वूमन पावर लाइन के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली पर वहां कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
women powerline
सघन तलाशी के बाद वूमन पावर लाइन के कर्मचारियों और पुलिस ने राहत की सांस ली। बम की झूठी सूचना देने वाले एम मिश्रा के खिलाफ वूमन पावर लाइन के इंसपेक्टर गंगेश त्रिपाठी ने गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस व वूमन पावर लाइन के अधिकारी सर्विलांस की मदद से फोनकर्ता के बारे में पता लगा रहे हैं। आशंका इस बात की भी है कि फोनकर्ता ने झूठी सूचना देने के लिए फर्जी नाम व पते से खरीदे गये सिमकार्ड का प्रयोग किया है।
women powerline

















