सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश मार्कंडेय काटजू अपने बयानों के लिए काफी मशहूर हैं. इस बार काटजू ने ये कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि जब वे जवान थे तो उनका दिल तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता पर आ गया था.markendey katju

काटजू ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में जयललिता का एक तमिल गाना शेयर करते हुए उन्हें अपना ‘क्रश’ बताया है.
markendey katju
क्या कहा काटजू ने…
काटजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ‘जब मैं युवा था तब मेरा दिल जयललिता पर आ गया था. उनके बारे में मैं सोचता हूं कि वो बेहद खूबसूरत थीं. हालांकि कि यह प्रेम एकतरफा था और उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी. उनका जन्म फरवरी 1948 जबकि मेरा जन्म सितंबर 1946 में हुआ था.
markendey katju
मेरी उनसे पहली मुलाकात नवंबर 2004 में चेन्नई के राजभवन में तब हुई थी जब मैं चीफ जस्टिस ऑफ मद्रास के पद की शपथ ले रहा था और वो वहां की मुख्यमंत्री थीं. उस समय भी वो बहुत खूबसूरत थीं. हालांकि जाहिर है उस समय भी उन्हें अपनी वो भावनाएं नहीं बता सका जो युवावस्था में मेरी उनके बारे में थी. क्योंकि ये ठीक नहीं होता.’
markendey katju



















