पटना: पुलिस ने कानून व्यवस्था के लिए समस्या खड़ी करने से संबंधित दो महीने पुराने एक मामले में मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल करने के बाद सांसद को पटना के मंदिरी क्षेत्र स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया।

जनाधिकार पार्टी के सांसद को जिस मामले में गिरफ्तार किया गया है, वह मामला इस साल जनवरी में गांधी मैदान पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्त्ताओं और पुलिस के बीच उस समय संघर्ष हुआ जब कार्यकर्त्ता बिजली के दामों में प्रस्तावित बढ़ोत्तरी और बीएसएससी का पेपर लीक होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
वहीं इस गिरफ्तारी से पहले हाई ड्रामा देखने को मिला। गिरफ्तारी के लिए पप्पू यादव के घर को 500 पुलिसकर्मियों द्वारा घेरा गया और उन्हें गिरफ्तार करने में चार घंटे का समय लग गया। पुलिस ने आरोप लगाया कि जब पुलिस JAP-L के कार्यकर्त्ताओं को असेंबली की ओर जाने से रोक रही थी, उस समय यादव ने अपने कार्यकर्त्ताओं को हमला करने के लिए उकसाया। शाम को 5 बजे के आसपास पुलिस उपाध्यक्ष (DSP) शिबली नोमानी के नेतृत्व में 500 पुलिसकर्मी यादव के निवास पर पहुंच गए। उधर अपने सैकड़ों समर्थकों से घिरे पप्पू यादव ने कहा कि वह पुलिस को बिना वॉरन्ट के उन्हें गिरफ्तार नहीं करने देंगे। पुलिस ने उनके घर की घेराबंदी की और आगे की कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देशों का इंतजार किया। यह सारा ड्रामा रात 9.15 बजे तक चला।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


