
बता दें कि रक्का और डेर अल-जोर आइएस का गढ़ है. इसलिए गठबंधन सेना इन इलाकों को निशाना बना रही है. शहर के कुछ बाशिंदों ने बताया कि उन्होंने गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे टोही और बमबर्षक विमानों को देखा था. दो इमारतों को मिसाइल से निशाना बनाया गया. इनमें से एक चार मंजिला भवन आईएस आतंकियों का ठिकाना था.



















