भारत के गुजरात राज्य में पटेल आरक्षण के लिए आंदोलन चला रहे हार्दिक पटेल को हिरासत में ले लिया गया है जिसके बाद हार्दिक पटेल ने धमकी भरे बयान में कहा है कि सरकार राज्य की शांति भंग करना चाहती है।
प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद एकता मार्च करने पर अड़े हार्दिक को सूरत में गिरफत़ार कर लिया गया। हार्दिक पटेल ने रिवर्स डांडी मार्च की अनुमति नहीं मिलने के बाद डांडी से अहमदाबाद तक पाटीदारों का एकता मार्च करने का ऐलान किया था।
इस बीच, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अहमदाबाद, सूरत, बनासकांठा, मेहसाणा समेत कई शहरों में 24 घंटों के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है।
हिरासत में लिए जाने के बाद हार्दिक पटेल और उनके 78 समर्थकों को सूरत में पुलिस हेडक्वॉर्टर ले जाया गया है।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


