भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मीज़ाइल अग्नि-4 का सफल टेस्ट किया है।
द टाइम्ज़ ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ीसा राज्य के तट के निकट स्थित अब्दुल कलाम द्वीप पर इस मीज़ाइल को टेस्ट किया गया। इस मीज़ाइल की 4000 किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता है और यह 1 टन भारी परमाणु हथियार ले जा सकता है। जबकि इसी श्रंख्ला के अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 क्रमशः 700, 2000 और 3000 किलोमीटर की मारक क्षमता रखते हैं।
भारत के रक्षा सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट के अनुसार, अग्नि-4 मीज़ाईल कंप्यूटर से लैस है जो उड़ान के दौरान मीज़ाईल को दिशा-निर्देश देने की क्षमता रखता है। इसी प्रकार यह मीज़ाईल बाहर से 4000 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा का तापमान बर्दाश्त कर सकता है जबकि इसके भीतर तापमान का स्तर 50 डिग्री सेल्सियस ही रहता है।
इससे पहले इस मीज़ाइल का एक टेस्ट नाकाम रहा जबकि चार टेस्ट कामयाब रहे।

















