लंदन की घटनाओं को लेकर मदद की पेशकश करने वाले ट्वीट से कुछ देर पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने छह मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर यात्रा संबंधी प्रतिबंध की अपनी योजना पर अदालती रोक के बारे में ट्वीट किया था. उन्होंने कहा, हमें होशियार, चौकस और सख्त होने की जरूरत है. यह जरूरत है कि अदालतें हमारे अधिकार हमें वापस दें. हमें सुरक्षा के अतिरिक्त स्तर के तौर पर यात्रा प्रतिबंध की जरूरत है.
वहीं लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस हमले के बाद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 02076323035 नंबर जारी किए हैं.
भारतीय उच्चायुक्त ने बयान जारी कर कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम सभी प्रभावित लोगों, उसके परिवारों और दोस्तों को हर संभव मदद देंगे. इस मुश्किल में खुद को सुरक्षित रखें, पुलिस और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें. इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक जानकारी के लिए मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आपातकालीन नंबर 999 पर संपर्क करने को कहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन हमलों की निंदा की है.



















