
लंदन के परिवहन विभाग ने हमले के बाद इस मशहूर पुल को दोनों तरफ से बंद कर दिया. इसके साथ ही शहर के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशनों को बंद कर दिया गया है और ब्रिज के आसपास के इलाकों को खाली करवा लिया गया है.
वहीं लंदन के मेयर सादिक खान ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. मेयर ने जनता से केवल आधिकारिक जानकारियों पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है.
ट्रंप ने मदद की पेशकश के साथ दोहराई यात्रा बैन की बात
इस हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन को मदद की पेशकश की है. ट्रंप ने ट्वीट किया, लंदन और ब्रिटेन की मदद के लिए अमेरिका हर संभव कोशिश करेगा. हम आपके लिए खड़े रहेंगे. हम आपके साथ हैं. ईश्वर रक्षा करें.



















