
समाचार एजेंसी एएनआई ने लंदन का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें हमले के वक्त पास ही स्थित एक रेस्त्रां में बैठे लोग खुद को बचाने के लिए टेबल के बीच छिपते दिख रहे हैं. वहीं बीबीसी ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि लंदन ब्रिज पर रात 10 बजे के करीब राहगीरों को टक्कर मारने के बाद वैन से तीन शख्स 12 इंच लंबे चाकू के साथ उतरे और लोगों पर हमला शुरू कर दिया. वहीं कुछ चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने वहां गोली चलने की आवाज भी सुनी.














