ट्रंप ने कहा सुधरेगा कोरिया
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया से निपटने में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा नाकाम साबित हुए हैं, लेकिन वह जरूर कामयाब होंगे। उन्होंने अपने ‘वंडरफुल’ विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को ‘तैयारी’ करने का आदेश दे दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन का कहना है कि इस वक्त अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच अब तक का सबसे तनावपूर्ण दौर चल रहा है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ‘रॉकेट मैन’ के साथ अच्छा व्यवहार पिछले 25 साल में काम नहीं आया, तो अब कैसे काम आएगा? ट्रंप के मुताबिक क्लिंटन नाकाम रहे, बुश असफल रहे और ओबामा फेल रहे। मैं नाकामयाब नहीं होऊंगा।’
Pages: 1 2















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


