अखिलेश यादव आज दोबारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये। ताजनगरी आगरा में चल रहे सपा के दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान उन्हें पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। वह लगातार दूसरी बार दल के अध्यक्ष चुने गए हैं।
आगरा के तारघर मैदान में चल रहे अधिवेशन में सिर्फ अखिलेश की तरफ से ही नामांकन हुआ था। प्रस्तावकों के अनुमोदन पर निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामगोपाल यादव ने इसकी घोषणा की। इसके साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया।